
Bihar Politics: मंत्री मुकेश सहनी बोले- पर्दे के पीछे से हो रहा 'खेल', VIP विधायकों को गुमराह करने की कोशिश जारी
ABP News
मुकेश सहनी ने कहा, ' कुछ लोग हैं, जो पर्दे के अंदर रह कर हमारी पार्टी को तोड़ना चाहते हैं. वैसे लोगों को कहना चाहता हूँ कि दम है तो पर्दे के बाहर आएं. नहीं तो मैं पर्दे में आग लगा दूंगा.'
पटना: बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी के एनडीए की बैठक का बहिष्कार करने के बाद से सूबे की सियासत गरमाई हुई है. सहनी के बैठक में शामिल नहीं होने की वजह से नया विवाद खड़ा हो गया है. इधर, सहनी को पार्टी में टूट का डर सता रहा है. बुधवार को उन्होंने खुद इस बात का जिक्र किया है. कथित तौर पर पार्टी विधायकों के बरगलाए जाने की बात से गुस्साए सहनी ने बिना नाम लिए बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि हमारी पार्टी एक जुट है. टूट की कोई संभावना नहीं है. जो लोग पर्दे के पीछे से खेल खेल रहे हैं, वो सावधान हो जाएं. पार्टी में कहीं कोई मतभेद नहींMore Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












