
Bihar News: सुशील मोदी ने लालू यादव को दी चुनौती, कहा- हिम्मत है तो तेज प्रताप को RJD से निकालें बाहर
ABP News
सुशील मोदी ने कहा, ' पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी आरजेडी के किसी भी पद पर हों, लेकिन उनके बयान का कोई मायने नहीं. वे एक दल के राजनीतिक वारिस को खारिज करने वाले होते कौन हैं?'
पटना: आरजेडी (RJD) के कद्दावर नेता शिवानंद तिवारी (Shivanand Tiwari) ने ये दावा किया है कि लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे और हसनपुर विधायक तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) आरजेडी में नहीं है. पार्टी ने उन्हें लालटेन के सिंबल का इस्तेमाल करने से भी रोक दिया है. नए संगठन के गठन के बाद वो आरजेडी का हिस्सा नहीं हैं. शिवानंद तिवारी के इस बयान पर सियासत तेज हो गई है. अपनी ही पार्टी में अनदेखी का शिकार हुए तेज प्रताप के समर्थन में राज्यसभा सांसद सुशील मोदी (Sushil Modi) उतरे हैं. उन्होंने ट्वीट कर इस मुद्दे पर शिवानंद तिवारी को घेरा है. साथ ही लालू यादव को चुनौती भी दी है.
नकार नहीं सकते तेज प्रताप की हैसियत

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












