
Bihar News: विपश्यना कोर्स के लिए आज से विशेष छुट्टी का आवेदन दे सकेंगे बिहार सरकार के कर्मचारी, पढ़ें पूरी खबर
ABP News
विभाग से पहले विपश्यना केंद्र से अनुमति लेनी होगी. विपश्यना केंद्र लिखकर देगा कि वह अमुक सरकारी सेवक को पाठ्यक्रम में शामिल कर सकता है. इस संबंध में सर्कुलर जारी हो गया है.
पटनाः राज्य के कर्मियों को बुद्ध स्मृति पार्क (Buddha Smriti Park) पटना में संचालित विपश्यना केंद्र में आवासीय विपश्यना पाठ्यक्रम में भाग लेने को लेकर अधिकतम 15 दिनों का विशेष अवकाश दिया जाएगा. इस संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया गया है. विपश्यना कोर्स के लिए आज से विशेष छुट्टी के लिए राज्य के कर्मी आवेदन दे सकते हैं. विभाग से पहले विपश्यना केंद्र से अनुमति लेनी होगी. विपश्यना केंद्र लिखकर देगा कि वह अमुक सरकारी सेवक को पाठ्यक्रम में शामिल कर सकता है. बिहार विधानसभा (Bihar Vidhansabha) भवन के शताब्दी वर्ष समारोह में राष्ट्रपति के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने इसकी घोषणा की थी.
कार्य क्षमता पर सकारात्मक प्रभाव

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












