
BIHAR: MGM मेडिकल कॉलेज और माता गुजरी यूनिवर्सिटी का सर्वर हैक, लाखों रुपए की डिमांड
AajTak
किशनगंज एमजीएम मेडिकल कॉलेज और माता गुजरी यूनिवर्सिटी का सर्वर हैक कर लिया गया है. हैकर ने करीब तीन लाख से ज्यादा लोगों का डाटा हैक किया है. इनमें मरीजों की जानकारी, स्टाफ की जानकारी, यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों सहित मेडिकल कॉलेज की तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां कंप्यूटर से गायब हैं. इसकी जानकारी जिला प्रशासन और अन्य अधिकारियों को दी गई है.
किशनगंज एमजीएम मेडिकल कॉलेज और माता गुजरी यूनिवर्सिटी का सर्वर हैक कर लिया गया है. हैकर ने डाटा वापस करने के लिए लाखों रुपए की डिमांड की है. करीब तीन लाख से ज्यादा लोगों और फाइलों का डाटा हैक किया है. मेडिकल कॉलेज प्रशासन और यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुलिस से मामले की शिकायत कर दी है.
दरअसल, 6 नवंबर को कंप्यूटर सर्वर हैक कर लिया गया था. इसके बाद मरीजों की जानकारी से लेकर मेडिकल कॉलेज की तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां गायब हैं. कंप्यूटर खोलने पर सिर्फ एक ईमेल आईडी नजर आ रही है.
इस पर लिखा आ रहा है कि आपका डाटा हैक कर लिया गया है. ई-मेल आईडी पर संपर्क करें और 3 से 5 हजार अमेरिकी डॉलर भेजें. इसके बाद ही डाटा वापस किया जाएगा. यह राशि भारतीय मुद्रा में दो लाख 45 हजार रुपए से लेकर चार लाख नौ हजार रुपए के बीच होती है.
इन सॉफ्टवेयर से पूरा डाटा हैक
जानकारी के मुताबिक, एमजीएम मेडिकल कॉलेज और माता गुजरी यूनिवर्सिटी का सर्वर मैक्सवेयर और रैनसमवेयर नामक सॉफ्टवेयर से हैक किया गया है. मुख्य सर्वर से सैकड़ों कंप्यूटर जुड़े होने की वजह से काम ठप हो गया है. इसके बाद से मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया है.
मामले में एमजीएम यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉक्टर इच्छित भारत ने बताया, "6 नवंबर की शाम हैकर ने यूनिवर्सिटी का सर्वर को हैक किया है. इसकी जानकारी जिला प्रशासन और अन्य अधिकारियों को दी गई है. हैकर ने दो से तीन लाख लोगों और फाइलों का डाटा हैक कर लिया है."

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








