
Bihar Crime: जमीन विवाद में किसान की हत्या, पांच कट्ठा भूमि के लिए बंधक बनाकर की गई पिटाई
ABP News
घटना के संबंध में महम्मदपुर थानाध्यक्ष शशि रंजन ने कहा, ' हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.'
गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाने के देवकुली गांव में बुधवार की देर शाम जमीन विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए. मृतक की पहचान देवकुली गांव निवासी 45 वर्षीय किसान उपनेत कुमार ठाकुर उर्फ हीरो ठाकुर के रूप में की गई है. पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.
हत्या की खबर मिलते ही मृतक की पत्नी शांति देवी बेसुध हो गई है. परिजनों ने बताया कि मृतक दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, इनकी परवरिश कैसे होगी, इसको लेकर परिवार के सदस्य चिंतित हैं. वहीं, पुलिस का कहना है कि पत्नी के लिखित बयान पर मृतक किसान के पड़ोसी हरिप्रसाद सिंह, सरस्वती देवी, मिथिलेश कुमार, सोनू कुमार, बंटी देवी तथा अभय कुमार को नामजद किया गया है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












