
Bihar Crime: कलियुगी बेटे ने पिता को मारी गोली, संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलने से था नाराज
AajTak
बिहार के समस्तीपुर में एक कलियुगी पुत्र ने अपने ही पिता को हत्या की नीयत से गोली मार दी. बेटे की गोली से घायल शिक्षक पिता का उपचार अस्पताल में चल रहा है जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. पीड़ित पेशे से शिक्षक है और आरोपी बेटा उससे बार-बार संपत्ति में हिस्सा मांग रहा था. संपत्ति को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था.
बिहार में एक बेटे ने ही अपने पिता को गोली मार दी. वह संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलने और रुपये देने से मना करने को लेकर पिता से नाराज चल रहा था. बेटे ने पिता को उस समय गोली मारी, जब शिक्षक पिता अपने स्कूल जा रहा था. पुलिस ने आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी है.
पिता को गोली मारने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया. पिता की शिकायत पर पुलिस आरोपी बेटे की तलाश में जुट गई है. पिता को गोली मारने की यह घटना बिहार के समस्तीपुर की है. जानकारी के मुताबिक समस्तीपुर के उजियारपुर थाना क्षेत्र के देसुआ गांव निवासी शिक्षक रामसेवक राय पर उसके ही बेटे ने गोली चला दी.
रामसेवक अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए गया हुआ था. बेटी को स्कूल छोड़ने के बाद रामसेवक राय जब बेगूसराय जिले के मंसूरचक स्थित अपने स्कूल की ओर जा रहा था, तभी दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के कोनैला जेल के पास रामसेवक के बेटे ने हत्या की नीयत से उसे गोली मार दी.
गोली रामसेवक की पीठ में जाकर लगी. गोली मारने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया. घायल अवस्था में रामसेवक को स्थानीय लोगों ने अनुमंडलीय अस्तपात में भर्ती कराया. जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. अस्पताल पहुंची पुलिस को रामसेवक राय ने बताया कि आरोपी उसकी पहली पत्नी का बेटा है.
रामसेवक के मुताबि वह अपनी पहली पत्नी ढगरुआ निवासी गिरजा देवी से साल साल 1983 में अलग हो गया था. गिरजा देवी और रामसेवक का एक पुत्र है. बाद में रामसेवक ने दूसरी शादी अंगरघाट निवासी अनिता के साथ की थी. अनिता और उसकी दो बेटियां हैं.
रामसेवक का कहना है कि पहली पत्नी से जो पुत्र है, वह बार-बार संपत्ति में हिस्सा और रुपयों की मांग करता है. जिसके कारण हम दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ है. इसी के चलते मुझे गोली मारी गई है. पुलिस ने घायल पिता की तहरीर पर आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










