
Bihar Crime: अपने घर में डकैती का ड्रामा करने वाली आरोपी महिला गिरफ्तार, पुलिस तलाश रही ऐसा करने की वजह
AajTak
पुलिस के मुताबिक, फर्जी डकैती का नाटक करने के आरोप में 21 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उस महिला के पास से सोने और चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं. हालांकि ऐसा करने के पीछे महिला का मकसद अभी भी साफ नहीं है.
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने खुद अपने घर में डकैती का ड्रामा किया. लेकिन उसका ये नाटक कामयाब नहीं हुआ और पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया. फर्जी डकैती का ड्रामा करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस के मुताबिक, फर्जी डकैती का नाटक करने के आरोप में 21 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उस महिला के पास से सोने और चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं. हालांकि ऐसा करने के पीछे महिला का मकसद अभी भी साफ नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पूर्वी चंपारण जिला पुलिस ने एक बयान में कहा कि कुद महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 7 अप्रैल को पकड़ीदयाल पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत बड़कागांव इलाके में उसके घर में डकैती हुई और लुटेरे कई आभूषण लेकर भाग गए. उसने यह भी दावा किया था कि लुटेरों ने उसके घर पर एक पत्र छोड़ा था, जिसमें पुलिस को उन्हें पकड़ने की चुनौती दी गई थी.
इस मामले के जांचकर्ताओं को वह पत्र मिला, जिसमें पुलिस को 'मामू' कहा गया था, जो कई राज्यों में पुलिस के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक आम शब्द है. पीटीआई के मुताबिक, पुलिस के बयान में कहा गया कि यह डकैती शिकायतकर्ता द्वारा ही रची गई थी और उस महिला को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस ने बताया कि वह पत्र भी महिला ने खुद ही लिखा था. इस मामले की जांच से जुटे एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि महिला ने ऐसा आखिर क्यों किया?

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










