
Bihar: विधायकों पर बिहार सरकार मेहरबान, फ्री बिजली की यूनिट में किया इजाफा
AajTak
दिवाली से पहले बिहार सरकार ने अपने विधायकों को गजब का तोहफा दिया है. यहां विधायकों को मिलने वाली फ्री बिजली की यूनिट में बढ़ोतरी की गई है. दो हजार यूनिट प्रति महीने की मिलने वाली फ्री बिजली को अब 2500 यूनिट कर दिया गया है. साल भर में कुल 30 हजार यूनिट फ्री बिजली विधायकों को मिलेगी.
बिहार के विधायकों (Bihar MLA) को सरकार की ओर से नया तोहफा मिलने जा रहा है. विधायकों को मिलने वाली फ्री बिजली की यूनिट में सरकार बढ़ोतरी करने जा रही है. अब विधायकों को तीस हजार यूनिट सालाना फ्री बिजली दी जाएगी.
पहले चौबीस हजार यूनिट बिजली फ्री दी जाती थी. यूं समझें कि पहले हर महीने दो हजार यूनिट फ्री बिजली दी जाती थी और अब इसे बढ़ाकर 2500 यूनिट कर दिया गया है.
बिहार में नई सरकार बनने के बाद विधायकों की चांदी हो गई है. अब उन्हें मिलने वाली फ्री बिजली की यूनिट को बढ़ा दिया गया है. नई सरकार में नीतीश कुमार ही सीएम हैं और तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम बनाया गया है.
स्नातक पास लड़कियों को 50-50 हजार
बिहार सरकार स्नातक पास लड़कियों को 50-50 हजार रुपए देगी. इसके लिए बिहार सरकार ने 32 करोड़ 14 लाख रुपये भी जारी कर दिए हैं. पहले स्नातक पास लड़कियों को पैसे मिलने में काफी देरी होती थी. मगर, अब बिहार सरकार ने एक नया पोर्टल विकसित कर दिया है. इससे अब उस पोर्टल पर लड़कियां आवेदन कर फौरन 50 हजार रुपये ले सकती हैं.
जारी पोर्टल की मदद से छात्राएं सीधे मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के तहत अप्लाई कर सकती हैं. उच्च शिक्षा निदेशालय ने बालिकाओं के लिए पोर्टल जारी किया है. इसमें आवेदन के बाद वेरिफिकेशन होगा और इसके तुरंत बाद छात्राओं को पैसे मिल जाएंगे.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








