
Bihar: मंत्रिमंडल बर्खास्तगी से लेकर डिग्री विवाद तक... कम नहीं हैं नए डिप्टी सीएम Samrat Chaudhary के सियासी किस्से
AajTak
Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary: एक साल पहले ही सम्राट चौधरी ने कहा था कि वह जब तक नीतीश कुमार को गद्दी से नहीं उतार देंगे, तब तक अपने सिर से भगवा पगड़ी नहीं उतारेंगे. हालांकि, अब सम्राट खुद नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम बन गए हैं.
बिहार में हालिया राजनीतिक बदलाव हुए हैं. जो नेता बिहार में नीतीश कुमार के विरोधी थे, उन्हें उपमुख्यमंत्री की कुर्सी से नवाजा गया है. इनमें एक सम्राट चौधरी भी हैं, जिन्होंने 2022 में नीतीश के NDA से अलग होने और RJD- कांग्रेस गठबंधन में शामिल होने पर भगवा पगड़ी पहन ली थी. तब उन्होंने कहा था कि वह नीतीश को 'गद्दी से उतार' देने के बाद ही इसे उतारेंगे.
यह सम्राट चौधरी की सियासी पारी में इकलौता राजनीतिक स्टंट नहीं है. सम्राट को कम उम्र का होने के कारण राबड़ी देवी के मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था. वहीं, खुद नीतीश कुमार ने उनकी डिग्री पर सवाल उठाए थे. ऐसे कई मौके सामने आ चुके हैं, जब सम्राट चौधरी चर्चा का विषय बने रहे. आइए उन मौकों के बारे में जानते हैं.
कम उम्र के कारण मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी
सम्राट चौधरी को 1999 में कम उम्र के होने के कारण तत्कालीन राज्यपाल सूरजभान ने बिहार कैबिनेट से हटा दिया था. राज्यपाल ने कथित तौर पर कम उम्र के कारण उन्हें राबड़ी देवी मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया था और उनके खिलाफ जालसाजी, गलत बयानी, झूठी घोषणा करने और धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने का आदेश भी दिया था.
हलफनामे में किया था नाबालिग होने का दावा
राज्यपाल ने अपनी विज्ञप्ति में कहा था कि सम्राट के दस्तावेज में उनकी उम्र 26 साल है. उनके स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट में उम्र 31 साल बताई गई है. वहीं सम्राट चौधरी ने हत्या के एक मामले में हलफनामे में 1995 में दावा किया है कि वह तब नाबालिग थे. इसके अलावा उनके बड़े भाई, जो उस समय इंजीनियरिंग के छात्र थे, उनकी उम्र सिर्फ 22 साल थी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










