
Bihar: चुनाव में हार से बौखलाए प्रत्याशी के बेटे ने युवक की गोली मारकर की हत्या, इलाके में दहशत
AajTak
बिहार के सीतामढ़ी में नगर निगम चुनाव में हार के बाद प्रत्याशी बबिता कुमारी के बेटे ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना पुणौरा थाना क्षेत्र के खैरवा में हुई है. युवक की हत्या के बाद गांव में तनाव है. पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी के साथ कुछ जमीनी विवाद भी चल रहा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बिहार के सीतामढ़ी जिले में चुनावी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी नगर निगम चुनाव में मिली हार के बाद बौखलाए प्रत्याशी के बेटे ने एक युवक को गोली मार दी. इससे युवक ने दम तोड़ दिया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना सीतामढ़ी के खैरवा वार्ड नंबर 3 की है. बताया जा रहा है कि वार्ड पार्षद पद की प्रत्याशी बबीता कुमारी की चुनाव में हार हो गई. इसके बाद बबिता के बेटे करण ने दरवाजे पर खड़े 26 वर्षीय गौतम चंद्रवंशी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया.
बताया जा रहा है कि चुनाव में हार से बौखलाए प्रत्याशी के बेटे ने इस घटना को अंजाम दिया है. हालांकि मृतक के पिता कृष्ण चंद्रवंशी ने कहा कि चुनाव के दौरान साथ में नहीं घूमा था. इससे वह नाराज था. इसके अलावा आरोपी के साथ पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा है.
हत्या के बाद इलाके में फैली दहशत
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है. चुनावी रंजिश में हुई हत्या के बाद से इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है. वहीं आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. इस मामले में एसपी हर किशोर राय ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










