
Bihar के युवक को ओडिशा की युवती से तमिलनाडु में हुआ प्यार, शादी की बात आई तो भागा और फिर...
AajTak
Bihar News: बिहार के युवक को ओडिशा की युवती से तमिलनाडु में प्यार हुआ. दोनों तमिलनाडु में एक साथ रहने लगे. लेकिन जब शादी की बात आई तो युवक उस युवती को तमिलनाडु में ही छोड़कर भाग गया.
Bihar News: बिहार के युवक को ओडिशा की युवती से तमिलनाडु में प्यार हुआ. दोनों तमिलनाडु में एक साथ रहने लगे. लेकिन जब शादी की बात आई तो युवक उस युवती को तमिलनाडु में ही छोड़कर भाग गया. फिर क्या था युवती ने खुद को ठगा महसूस किया और फिर वह अपना बोरिया-बिस्तर लेकर बांका पहुंच गई. उसने पुलिस और समाजिक संगठनों से मदद की गुहार लगाई. इसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश की और फिर युवती की शादी करा दी.
दरअसल, जब बांका के रहने वाले चंदन कुमार का ओडिशा की रहने वाली पुष्पलता उर्फ पुजा दास से प्यार हो गया. पूजा दास अपना घर परिवार छोड़कर चंदन के भरोसे रहने लगी. दोनों तमिलनाडु में एक साथ रहने लगे. लेकिन जब शादी की बारी आई तो चंदन कुमार युवती को तमिलनाडु छोड़कर भाग आया. चंदन की इस हरकत से पूजा परेशान थी और उसकी खोज में वह भी बिहार के बांका पहुंच गई.
उसने बांका जिला के कटोरिया थाना पहुंचकर पुलिस से अपने प्रेमी से मिलाने की गुहार लगाई. युवक के बारे में पता करने पर पता चला कि वह रानीबांध का रहने वाला है. इसी बीच चंदन को भनक लग गई कि पूजा बांका आ गई है तो वह वहां से भी फरार होने की फिराक में था.
स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और पुलिस ने दोनों की कोर्ट में रजिस्टर्ड शादी कराई फिर मंदिर में भी फेरे कराए. इस काम के लिए बांका के स्थानीय थानाध्यक्ष शंभू यादव की हर जगह तारीफ हो रही है.
ये भी पढ़ें

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










