
Bihar: एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया सीतामढ़ी, बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी समेत 2 को मारी गोली
AajTak
Bihar News: कारोबारी हार्ट के मरीज़ हैं. हालांकि, गोली तो निकाल दी गई है. इस दौरान कार्डिएक अटैक भी आया, इसलिए अभी वेंटिलेटर पर रखा गया है. दूसरी ओर, बीच बचाव करने गए जख्मी मिठाई व्यवसायी ने बताया कि चेन छीनते देख वह बदमाशों की तरफ बढ़े तो उनकी जांघ में भी गोली मार दी गई.
बिहार के सीतामढ़ी जिले में अपराधियों का तांडव जारी है. मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले 70 साल के बुजुर्ग सर्राफा कारोबारी से बदमाशों ने चेन खींच ली. विरोध करने पर बदमाश गोली मारकर फरार हो गए. इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे स्थानीय मिठाई दुकानदार को भी बदमाशों ने जांघ में गोली मार दी. दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उधर, इलाज के लिए घायल को शहर के प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया है. उनकी हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है.
घटना पुपरी थाना इलाके की है. जहां नागेश्वर नाथ मंदिर चौक के पास अपराधियों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले मिठाई दुकानदार दीपक कुमार और ज्वेलरी दुकान के प्रोपराइटर लक्ष्मी शाह से चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया.
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुरेश शाह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. इसी दौरान बाइक पर सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. वहीं, लोगों की भीड़ बढ़ने पर 4 से 5 राउंड हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए पुपरी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी हुई है. वहीं, आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है जहां से भागते हुए अपराधियों की तस्वीर पुलिस के हाथ लग चुकी है.
एसपी मनोज कुमार तिवारी ने फोन पर हुई बातचीत में बताया, जल्द ही अपराधियों को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की शिनाख्त की जा रही है.
उधर घटना के बाद व्यवसायियों में आक्रोश व्याप्त है और इसके विरोध में पुपरी बाज़ार बंद करा कर विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि अगर जल्द दोषियों को गिरफ़्तार नहीं किया गया तो बाज़ार अनिश्चितकाल के लिए बंद कर प्रदर्शन करेंगे.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










