
Bigg Boss 15 Promo: फराह खान ने शमिता शेट्टी को दिखाया आईना, जय भानुशाली से बोलीं- तुमने खोया गेम ट्रैक
AajTak
बिग बॉस 15 में इस हफ्ते रविवार के एपिसोड में बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान घर में एंट्री करेंगी. फराह सबसे पहले कंटेस्टेंट्स को शो में उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर खुद को रैंकिंग करने के लिए कहेंगी. कंटेस्टेंट्स की रैंकिंग और उनकी फरफॉर्मेंस से फराह निराश नजर आएंगी और गेम में उन्हें उनकी गलतियां बताएंगी.
वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान की लताड़ खाने के बाद अब कंटेस्टेंट्स को फराह खान के तीखे सवालों का सामना करना पड़ेगा. शो के अपकमिंग एपिसोड में फराह खान बिग बॉस 15 के घर में एंट्री करेंगी और कंटेस्टेंट्स को उनके गेम का आईना दिखाएंगी. फराह खान की एंट्री से शो में एंटरटेनमेंट और ड्रामे का ग्राफ भी बढ़ेगा.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












