
Bigg Boss 15: Devoleena Bhattacharjee संग लड़ाई के बाद बिगड़ी Shamita Shetty की तबीयत, हुईं बेहोश
AajTak
शो के प्रोमो वीडियो में शमिता शेट्टी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स को किसी बात पर फटकारते हुए नजर आती हैं. लेकिन यह देवोलीना को पसंद नहीं आता है और वो शमिता को वॉर्न करती हैं. देखते ही देखते दोनों के बीच जुबानी जंग हो जाती है. शमिता लड़ाई में देवोलीना को कुछ गलत चीजें बोल देती हैं, जिसके बाद वो शमिता शेट्टी पर भड़क जाती हैं.
बिग बॉस 15 के अपकमिंग एपिसोड में लड़ाई-झगड़ों का जबरदस्त डोज मिलने वाला है. शो में प्राइज मनी के लिए हो रहे टास्क में शमिता शेट्टी और देवोलीना के बीच 'नफरत की आग' भड़कते हुए दिखाई देगी. सभी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स और घरवाले प्राइज मनी को बचाने के लिए एक दूसरे के खिलाफ लड़ते हुए दिखेंगे और इसी टास्क में कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिलेगा.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












