
Bigg Boss 15 में करीब आने लगे हैं करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश? एक दूसरे से कही दिल की बात
AajTak
बीते दिन के एपिसोड में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश रात के समय एक दूसरे से अपने दिल की बात करते हुए नजर आए. तेजस्वी करण से कहती हैं- 'मैं कुछ दिनों से आपसे दूरी महसूस कर रही हूं. आपसे बातचीत करना या आपको अप्रोच करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है. यह बात कई बार काफी परेशान भी करती है. हमने कभी एक दूसरे से ऐसे बात नहीं की. मुझे लगता है कि यह पहली बार है, जब हमारी फुटेज दिखेगी. जब आपने कहा हमारी वाइब्स मैच होती हैं तो हम बात कर सकते हैं. यह अच्छा होगा. लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है.'
बिग बॉस के घर में हर दिन कंटेस्टेंट्स के बीच के रिश्ते बदलते हुए नजर आते हैं. शो में एक साथ रहते-रहते कई कंटेस्टेंट्स एक दूसरे को लाइक करने लगते हैं. अब शो देखकर ऐसा लग रहा है कि बिग बॉस में एक नई लव स्टोरी जल्द ही फैंस को देखने को मिल सकती है.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












