
Bhuj Election Results 2022: भुज विधानसभा सीट चुनाव परिणाम, जानिए कौन आगे कौन पीछे
AajTak
Gujarat Bhuj Vidhan Sabha Results: गुजरात विधानसभा चुनाव के आज रिजल्ट आ रहे हैं. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से चल रही है. राज्य में दो चरणों (1 और 5 दिसंबर) में मतदान हुआ था. ज्यातादर एग्जिट पोल में जहां बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है. ऐसे में हम आपको कच्छ जिले की भुज विधानसभा सीट के बारे में बता रहे हैं.
गुजरात विधानसभा चुनाव के आज रिजल्ट आ रहे हैं. शुरुआती रुझानों में बीजेपी भारी बढ़त बनाए हुए है. कांग्रेस को भारी नुकसान होता दिख रहा है. राज्य की भुज विधानसभा सीट पर भी काउंटिंग जारी है. बीजेपी यहां बढ़त बनाए हुए हैं.
गुजरात के कच्छ जिले में भुज सबसे बड़ा शहर है. यहां से पाकिस्तान बॉर्डर भी बेहद करीब है. गुजरात के भुज की अगर बात करें तो यहां 2017 में जीत का जो मार्जिन था, वो 14 हजार के आसपास था. भुज विधानसभा सीट बीजेपी के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि भुज में होने वाली राजनीतिक गतिविधियों का असर कच्छ की दूसरी सीटों पर भी पड़ता है.
भुज सीट पर बीजेपी पिछले 7 चुनावों में सिर्फ 2002 का चुनाव हारी है. बाकी यहां पर बीजेपी लगातार जीत दर्ज करवाती आई है. 2002 में यहां कांग्रेस को इसलिए जीत मिली थी, क्योंकि यहां मुस्लिम और गैर गुजराती वोटर की तादात अच्छी खासी है.
गुजरात की भुज विधानसभा सीट पर भाजपा जीत की हैट्रिक लगा चुकी है. 2007, 2012 और 2017 के चुनावों में बीजेपी ने यहां से जीत दर्ज की है. 2017 में गुजरात विधानसभा में बीजेपी के प्रत्याशी डॉ. नीमा बेन आचार्य यहां से चुनाव जीती थीं. नीमा बेन ने 2002 में कांग्रेस की टिकट पर अबडासा की सीट से चुनाव जीता था, लेकिन 2007 में वो बीजेपी में शामिल हो गईं.
साल 2007 में भी उन्होंने अबडासा सीट से चुनाव जीता, लेकिन 2012 और 2017 में भुज से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की. 2017 के चुनाव में नीमा बेन को 8653 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी को 72510 वोट मिले थे.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










