
Bharat Taxi: पर्सनल-फैमिली बीमा... खाते में पूरा किराया! 'भारत टैक्सी' सारथियों को होंगे ये फायदे
AajTak
Bharat Taxi Driver Benifits: भारत टैक्सी दुनिया का पहला और सबसे बड़ा कोऑपरेटिव-बेस्ड राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है. सरकार का कहना है कि, अब तक लगभग 4 लाख ड्राइवर भारत टैक्सी प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं और 10 करोड़ रुपये की राशि सारथियों को बांटी जा चुकी है.
Bharat Taxi launch: आज से देश में नई कोऑपरेटिक कैब सर्विस 'Bharat Taxi' शुरु होने जा रही है. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज दिल्ली के विज्ञान भवन में इस सहकारी टैक्सी सर्विस को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेंगे. ‘सहकार से समृद्धि’ के विज़न से इंस्पायर्ड भारत टैक्सी सीधे तौर पर ओला-उबर जैसे प्राइवेट कैब सर्विस प्रोवाइडर्स को चुनौती देगी. सरकार का दावा है कि, ये नई सविर्स न केवल यूजर्स को किफायती और सुरक्षित राइड प्रदान करेगी, बल्कि इससे जुड़ने वाले कैब ड्राइवर्स (जिन्हें सारथी कहा जाएगा) को भी तगड़ा लाभ होगा.
सरकार का कहना है कि, भारत के पहले कोऑपरेटिव-बेस्ड राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म 'भारत टैक्सी' को ड्राइवर सेंट्रिक बनाया गया है. जिसमें कैब ड्राइवर्स के हितों का पूरा ख्याल रखा गया है. अब तक इस सर्विस से 4 लाख से ज्यादा कैब ड्राइवर्स जुड़ चुके हैं और हर रोज इनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है. ख़ास बात ये है कि, भारत टैक्सी का पायलट प्रोजेक्ट नवंबर से ही शुरू हो चुका है और दिल्ली-एनसीआर में इसकी सेवाएं चल रही हैं.
सहकारिता मंत्रालय के अनुसार, आज लॉन्च कार्यक्रम के दौरान टॉप परफॉर्मर सारथियों को सम्मानित भी किया जाएगा. इसके अलावा इन सारथियों को 5 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और 5 लाख रुपये का पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा भी दिया जाएगा. यानी भारत टैक्सी के कैब ड्राइवर्स के साथ-साथ उनके परिजनों का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है.
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के आधिकरिक X हैंडल से पोस्ट में कहा गया कि, “सहकारिता से बहुत सारे लोग मिलकर छोटी-छोटी पूँजी लगाकर कैसे बड़ी शुरुआत कर सकते हैं, ‘भारत टैक्सी’ इसका उदाहरण है. आज का दिन टैक्सी चालक बहनों-भाइयों के लिए बहुत ही अहम है. उनके द्वारा शुरू की गई सहकारी क्षेत्र की पहली टैक्सी सर्विस ‘भारत टैक्सी’ का नई दिल्ली में शुभारंभ होगा. चालक बहन-भाई ‘भारत टैक्सी’ से न सिर्फ अधिक मुनाफा कमा पाएँगे, बल्कि सम्मान के साथ इसके मालिक भी होंगे.”
मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भारत टैक्सी सारथियों के लिए स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, रिटायरमेंट सेविंग्स और डेडिकेटेड ड्राइवर असिस्ट सिस्टम के माध्यम से सोशल सेफ्टी मुहैया कराएगा. इसके लिए देश की राजधानी दिल्ली में 7 प्रमुख जगहों पर हेल्प सेंटर ऑपरेट कराए जा रहे हैं. ये प्लेटफॉर्म क्विक इमरजेंसी हेल्प और वेरिफाइड राइड डाटा प्रदान करता है. इसके अलावा भारत टैक्सी ड्राइवरों को बिना किसी शर्त के अन्य प्लेटफॉर्म्स पर काम करने की स्वतंत्रता भी देता है.
भारत टैक्सी सर्विस में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए “बाइक दीदी” जैसी पहलें चलाई जा रही हैं, जिनके तहत अब तक 150 से अधिक महिला ड्राइवर भारत टैक्सी से जुड़ चुकी हैं. आने वाले समय में ये संख्या और तेजी से बढ़ेगी. इसमें एक और बेहतर सुविधा ये होगी महिलाएं, अपनी यात्रा के लिए फीमेल राइडर्स का चुनाव कर सकती हैं. जो महिला सेफ्टी के लिए भी एक बेहतर कदम है. आमतौर पर महिलाएं, फीमेल राइडर्स के साथ ज्यादा सहज महसूस करती हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










