
Bharat Jodo Yatra में शामिल हुआ गौरी लंकेश का परिवार, राहुल गांधी ने कही ये बात
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में शुक्रवार को पूर्व पत्रकार और एक्टिविस्ट गौरी लंकेश का परिवार भी शामिल हुआ. उनकी मां और बहन ने राहुल गांधी के साथ यात्रा में हिस्सा लिया. गौरी लंकेश की साल 2017 में हत्या कर दी गई थी.
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में शुक्रवार को दिवंगत पत्रकार और एक्टिविस्ट गौरी लंकेश का परिवार शामिल हुआ. राहुल गांधी के नेतृत्व वाली इस यात्रा को शुरू हुए 30 दिन हो चुके हैं और अभी ये कर्नाटक से गुजर रही है. इस बीच शुक्रवार को राहुल गांधी के साथ गौरी लंकेश की मां और बहन ने भी यात्रा में कुछ दूरी पैदल तय की.
गौरी लंकेश की मां इंदिरा लंकेश और बहन कविता लंकेश भारत जोड़ो यात्रा से कर्नाटक में बेल्लूर से गुजरने के दौरान जुड़े. इसकी एक तस्वीर भी राहुल गांधी और कांग्रेस ने शेयर की है. राहुल गांधी ने गौरी लंकेश के बारे में एक ट्वीट भी किया है.
राहुल गांधी ने लिखा, ' गौरी सत्य के लिए खड़ी हुई, गौरी साहस के लिए खड़ी रही, गौरी आजादी के लिए डटी रही. मैं गौरी लंकेश और उनकी तरह के अनगिनत लोगों के लिए खड़ा हूं, जो भारत की सच्ची आत्मा का प्रतिनिधित्व करते हैं. भारत जोड़ो यात्रा उनकी ही आवाज है, जिसे कभी शांत नहीं किया जा सकता.'
Gauri stood for Truth Gauri stood for Courage Gauri stood for Freedom I stand for Gauri Lankesh and countless others like her, who represent the true spirit of India. Bharat Jodo Yatra is their voice. It can never be silenced. pic.twitter.com/TIpMIu36nY
गौरतलब है कि गौरी लंकेश का जन्म 29 जनवरी 1962 को कर्नाटक में हुआ था. 5 सितंबर 2017 में गौरी लंकेश को उनके घर के बाहर गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया गया था. उनके पिता पी. लंकेश भी कन्नड़ के प्रसिद्ध लेखक, कवि और पत्रकार थे. वे राज राजेश्वरी नगर स्थित अपने घर पर ही थीं जब हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थीं. उनकी मौत मौके पर ही हो गई थी. उनकी हत्या की साजिश का खुलासा करने में पुलिस को भी करीब डेढ़ साल लगा था. गौरी लंकेश की हत्या के बाद कर्नाटक के तत्कालीन मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए थे. पुलिस ने उनकी मौत के मामले में नक्सल और दक्षिणपंथी हिंदुत्व वाले एंगल पर जांच की थी.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










