
Bharat Jodo Yatra: कर्नाटक में कांग्रेस वर्कर को पीटा, पुलिसवाले ने उतरवाई 'PayCM' वाली टी-शर्ट
AajTak
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) केरल के बाद अब कर्नाटक में एंट्री कर चुकी है. इस दौरान यहां एक पुलिसवाले के कांग्रेस कार्यकर्ता को पीटने की खबर है. आरोप है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता ने एक टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर एक QR Code बना था, साथ ही PayCM भी लिखा था. मौजूदा समय में कर्नाटक में बीजेपी की सरकार है.
राहुल गांधी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को लेकर अब बीजेपी शासित कर्नाटक में प्रवेश कर चुके हैं. इस दौरान यहां एक पुलिसवाले का कांग्रेस कार्यकर्ता का पीटते हुए वीडियो सामने आया है. इतना ही नहीं, पुलिस ने उसे पीटने के बाद उसकी टी-शर्ट भी उतरवा ली.
कार्यकर्ता ने पहनी थी PayCM की टी-शर्ट
कांग्रेस कार्यकर्ता अक्षय कुमार ने जो टी-शर्ट पहनी थी, उस पर 'PayCM' लिखा हुआ एक पोस्टर बना था. साथ ही एक QR Code भी छपा था. कर्नाटक में कांग्रेस बीजेपी के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की सरकार पर लोक निर्माण के कामों में 40 प्रतिशत का कथित कमीशन लेने को लेकर हमलावर है. ये टी-शर्ट इन्हीं आरोपों को लेकर निशाना साधने का काम कर रही थी. इससे पहले अक्षय कुमार PayCM और QR Code वाला एक सफेद झंडा लेकर यात्रा में चल रहे थे.
कर्नाटक कांग्रेस का सरकार पर हमला
कर्नाटक कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो शेयर किया है. साथ ही राज्य सरकार पर हमला बोला है. कर्नाटक कांग्रेस ने कन्नड़ में लिखा है कि पुलिस ने #PayCM की टी-शर्ट पहनने वाले कार्यकर्ता को दबाने का काम किया है, जिसकी हम निंदा करते हैं. पुलिस को कार्यकर्ता पर हमला करने औ बीच सड़क पर टी-शर्ट उतरवाने का अधिकार किसने दिया? वो पुलिस वाले हैं या गैंगस्टर. हमला करने वाले अधिकारी को तुरंत निलंबित किया जाए.
#PayCm ಟಿ ಶರ್ಟ್ ಧರಿಸಿದ್ದ ನಮ್ಮ ಕಾರ್ಯಕರ್ತನ ಮೇಲೆ ಪೊಲೀಸರು ದಬ್ಬಾಳಿಕೆ ನಡೆಸಿರುವುದು ಖಂಡನೀಯ. ಟಿ ಶರ್ಟ್ ಬಿಚ್ಚಿಸಿ ರಸ್ತೆಯಲ್ಲಿ ಆತನ ಮೇಲೆ ಹಲ್ಲೆ ನಡೆಸಲು ಪೊಲೀಸರಿಗೆ ಅಧಿಕಾರ ಕೊಟ್ಟವರು ಯಾರು? ಇವರೇನು ಪೊಲೀಸರೊ ಅಥವಾ ಗೂಂಡಾಗಳೋ? ಹಲ್ಲೆ ನಡೆಸಿದ ಅಧಿಕಾರಿಯನ್ನು ಈ ಕೂಡಲೇ ಅಮಾನತು ಮಾಡಬೇಕು.@DgpKarnataka @JnanendraAraga pic.twitter.com/zDO2aseCaN

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










