
Bharat Bandh: रेल की पटरियों पर डटे किसान, भारत बंद के चलते दिल्ली-पंजाब रूट की 25 ट्रेनें प्रभावित
AajTak
Bharat Bandh Affect on Railway: भारत बंद के दौरान किसानों ने कई नेशनल और स्टेट हाइवे के साथ ही रेलवे ट्रैक भी ब्लॉक कर दिए हैं. किसान आंदोलन की वजह से कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है. रेलवे के मुताबिक दिल्ली-पंजाब रूट की कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है तो वहीं, कुछ गाड़ियों को आंशिक तौर पर कैंसिल कर दिया गया है.
Trains affected Due to Bharat Bandh: देश भर के विभिन्न हिस्सों में किसानों का प्रदर्शन जारी है. कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों के भारत बंद (Bharat Bandh) का सबसे ज्यादा असर दिल्ली, गुरुग्राम, पंजाब और हरियाणा में दिखाई दे रहा है. जहां हाइवे और टोल प्लाजा को किसानों ने जाम कर दिया है. जिसकी वजह से सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतार और ट्रैफिक जाम है. वहीं, पटियाला में किसान पटरी पर बैठ गए हैं, जिससे ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा है. Train operations affected in Delhi, Ambala and Firozpur divisions as people are sitting on railway tracks. More than 20 locations are being blocked in Delhi division. About 25 trains affected in Ambala and Firozpur divisions: Northern Railway#BharatBandh Punjab: Protesters agitating against the three farm laws sit on railway tracks at Devidaspura village in Amritsar, in support of Bharat Bandh called by farmer organisations today. pic.twitter.com/u8jHzKeW82

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









