
Bharat Bandh: दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद में ट्रैफिक डायवर्जन, कुछ मेट्रो स्टेशन भी बंद
AajTak
किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के कारण दिल्ली और एनसीआर में जाम की स्थिति बन रही है. कई जगह रास्ते बंद हैं तो कुछ जगह पर डायवर्जन किया गया है. आप भी घर से निकलने से पहले सब कुछ जान लीजिए...
कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों ने आज भारत बंद बुलाया है. किसान संगठनों का ये भारत बंद सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा. दिल्ली की सीमाओं पर पहले से ही हज़ारों किसान डटे हुए हैं, ऐसे में अब भारत बंद बुलाने के कारण दिल्ली, यूपी और आसपास के क्षेत्र में जाम की स्थिति है. अगर आप दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, नोएडा या आसपास के इलाके में सफर करने की सोच रहे हैं, तो ऐसा करने से बच सकते हैं क्योंकि कई जगह रूट को डायवर्ट किया गया है या फिर रास्ता ही बंद है. • यूपी-गाजीपुर बॉर्डर पर पूरी तरह से ट्रैफिक बंद • लालकिले के आसपास रास्ता बंद, छत्ता रेल-सुभाष मार्ग भी बंद • दिल्ली-नोएडा के लिए डीएनडी का इस्तेमाल, गाजियाबाद के लिए विकास मार्ग (डायवर्जन) • पंडित श्री राम शर्मा मेट्रो स्टेशन की एंट्री-एग्जिट बंद Security Update Entry/exit for Pandit Shree Ram Sharma has been closed.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.







