
Bhai Dooj पर बहन-भाई को शेयर करें ये प्यारे-प्यारे मैसेज, खास अंदाज में दें भाई दूज की शुभकामनाएं
AajTak
Happy Bhai Dooj Wishes 2025: भाई दूज पर बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं और भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं. आइए इस स्पेशल मौके पर जानते हैं आप किन संदेशों के जरिए भाई दूज की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
- खुशनसीब होती है वो बहन जिसके सिर पर भाई का हाथ होता है लड़ना-झगड़ना फिर प्यार से मनाना यही तो रिश्ते में खास होता है.हैप्पी भाई दूज 2025
- भाई दूज का त्योहार है काफी खास, बनी रहे हमेशा हमारे रिश्ते की मिठासभाई दूज की शुभकामनाएं
- याद आता है अक्सर वो गुजरा हुआ जमाना, तेरी मीठी आवाज में भाई कहकर बुलाना अब भी याद करता हूं तेरी मीठी आवाज को नहीं भूल सकता है कोई भाई, अपनी बहन के प्यार को भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!
- चाहे ना मिले कोई उपहार, बहन चाहे बस भाई का प्यार, रिश्ता अटूट रहे सदियों तक, भाई को मिलें खुशियां हजारHappy Bhai Dooj 2025

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










