
Bhabiji Ghar Par Hai के मलखान का निधन, शो के स्टार्स संग टीवी इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका
AajTak
टीवी के फेमस सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' के मलखान यानी एक्टर दीपेश भान का निधन हो गया है. इस खबर के आने के बाद सभी को बड़ा झटका लगा है. शो से जुड़े स्टार्स और क्रू मेंबर्स शोक में डूब गए हैं.
टीवी के फेमस सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' (Bhabiji Ghar Par Hai) के मलखान यानी एक्टर दीपेश भान (Deepesh Bhan) का निधन हो गया है. इस खबर के आने के बाद सभी को बड़ा झटका लगा है. 41 साल के दीपेश के अचानक हुए निधन से शो के स्टार्स और क्रू मेंबर्स शोक में डूब गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपेश शनिवार सुबह क्रिकेट खेल रहे थे. ऐसे में वह अचानक जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
रोहिताश गौड़ ने जताया दुख
सीरियल में मोहनलाल तिवारी के किरदार को निभाने वाले एक्टर रोहिताश गौड़ ने दीपेश भान के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, 'आज हमारा शूट पर जाने का टाइम थोड़ा लेट था. तो मुझे लगता है कि वह अपने जिम के बाद सीधा क्रिकेट खेलने चले गए थे. यही उनका फिटनेस रूटीन था. लेकिन खेलते हुए वह अचानक से गिर करके बेहोश गए. हम सभी के लिए यह बड़ा झटका था.'
रोहिताश ने आगे बताया, 'दीपेश उन लोगों में से थे जो अपनी हेल्थ का काफी ध्यान रखते थे. वह फिटनेस फ्रीक थे. मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं कैसे अपने इमोशंस को बयां करूं. हम सभी, हमारी पूरी टीम फिलहाल उनके घर पर हैं.'
प्रोड्यूसर बोले परिवार की तरह थे दीपेश
रोहिताश के अलावा सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर संजय और बिनैफर कोहली ने भी दीपेश के जाने पर दुख जताया है. उन्होंने कहा, 'हम सभी हमारे प्यार दीपेश भान के यूं अचानक चले जाने से बेहद दुखी और शॉक हैं. वह भाबीजी घर पर हैं के सबसे डेडिकेटेड एक्टर्स में से एक थे. वह हमारे परिवार की तरह थे. हम सभी उन्हें बेहद मिस करेंगे. उनके परिवार को हमारी तरफ संवेदनाएं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.'

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








