
Bhabanipur By-Poll: सीएम ममता बोलीं- भारत को पाकिस्तान या तालिबान नहीं बनने दूंगी
ABP News
Bhabanipur By-Poll: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने भवानीपुर में कहा कि बीजेपी लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने की राजनीति करती है.
Bhabanipur By-Poll: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह देश को पाकिस्तान या तालिबान नहीं बनने देंगी. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने दावा किया है कि दक्षिण कोलकाता स्थित भवानीपुर विधानसभा सीट से अगर तृणमूल कांग्रेस जीतती है तो यह पाकिस्तान बन जाएगा. बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी विभाजन की राजनीति करती है.
भवानीपुर से उम्मीदवार ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘मैं बीजेपी की नीतियां और राजनीति पसंद नहीं करती. वे लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने की राजनीति करते हैं. नंदीग्राम में उन्होंने कहा था कि यह पाकिस्तान बन जाएगा (अगर टीएमसी जीतती है). भवानीपुर में भी वे कह रहे हैं कि यह पाकिस्तान बन जाएगा. यह शर्मनाक है.’’

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












