
Bengal Protest: नबन्ना प्रोटेस्ट के आयोजक सयान लाहिड़ी को पुलिस ने किया अरेस्ट, हुगली में रेलवे ट्रैक पर उतरे BJP कार्यकर्ता
AajTak
Bengal Protest Updates: कोलकाता के RG Kar अस्पताल की डॉक्टर से रेप और बलात्कार का मामला चर्चा में बना हुआ है. इस घटना के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग करते हुए बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर हैं. इस प्रदर्शन को 'नबन्ना अभियान' नाम दिया गया है. बुधवार को भी छात्रों का प्रदर्शन जारी रहेगा. इस बीच आज भारतीय जनता पार्टी ने 12 घंटे का बंगाल बंद बुलाया है. लेकिन ममता बनर्जी का दो टूक कहना है कि बुधवार को कोई बंद नहीं रहेगा. सरकारी कर्मचारियों के ऑफिस नहीं पहुंचने पर उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.
कोलकाता के RG Kar अस्पताल की डॉक्टर से रेप और बलात्कार का मामला चर्चा में बना हुआ है. इस घटना के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग करते हुए बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर हैं. इस प्रदर्शन को 'नबन्ना अभियान' नाम दिया गया है. बुधवार को भी छात्रों का प्रदर्शन जारी रहेगा. इस बीच आज भारतीय जनता पार्टी ने 12 घंटे का बंगाल बंद बुलाया है.
यह बंद बुधवार सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक रहेगा. इस बंद को नबन्ना मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विरोध में बुलाया गया है. लेकिन ममता बनर्जी का दो टूक कहना है कि बुधवार को कोई बंद नहीं रहेगा. सरकारी कर्मचारियों के ऑफिस नहीं पहुंचने पर उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. वहीं, नबन्ना प्रोटेस्ट के बीज आज जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल भी है. बंगाल में आज दिनभर होने वाले घटनाक्रमों से जुड़े रहने के लिए यहां बने रहें.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










