
BCCI fines LSG bowler Digvesh: लखनऊ सुपर जायंट्स के इस गेंदबाज की हरकत से BCCI बेहद खफा, लगाया भारी जुर्माना
AajTak
बीसीसीआई ने मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में LSG और PBKS के बीच खेले गए मैच के दौरान 'आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन' के लिए दिग्वेश सिंह राठी पर जुर्माना लगाया. पंजाब ने यह मैच 8 विकेट से जीता.
BCCI fines LSG bowler Digvesh Singh Rathi: आईपीएल 2025 के 13वें मैच के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के स्पिनर दिग्वेश सिंह राठी की हरकत चर्चा में रही. आखिरकार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI) को इस 25 साल के क्रिकेटर पर भारी जुर्माना लगाना पड़ा.
दरअसल,पंजाब किंग्स (PBKS) के बल्लेबाज प्रियांश आर्य को आउट करने के बाद गेंदबाज दिग्वेश के जश्न मनाने के तरीके पर सवाल उठे. उनके 'letter-writing' celebration (असामान्य 'पत्र-लेखन' जश्न) के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और एक डिमेरिट अंक दिया गया.
बीसीसीआई ने मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में LSG और PBKS के बीच खेले गए मैच के दौरान 'आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन' के लिए दिग्वेश सिंह राठी पर जुर्माना लगाया. पंजाब ने यह मैच 8 विकेट से जीता.
आईपीएल के बयान में कहा गया, 'दिग्वेश सिंह ने अनुच्छेद 2.5 के तहत लेवल 1 का अपराध स्वीकार कर लिया है और मैच रेफरी की सजा भी स्वीकार कर ली है.'
दिग्वेश का यह विवादास्पद जश्न पीबीकेएस के 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर देखने को मिला.
दिग्वेश ने शॉर्ट और थोड़ी वाइड गेंद फेंकी, जिसे प्रियांश आर्य ने बिना ज्यादा पैर हिलाए पुल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद टॉप एज पर चली गई. शार्दुल ठाकुर ने मिड-ऑन से दौड़कर कैच लपका.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












