
BB OTT:'तेजाब की बोतलें लेकर पीछे पड़े थे लोग' अक्षरा सिंह बोलीं- Ex ने दी थी जान से मारने की धमकी
AajTak
अक्षरा ने आगे कहा, "मैं जिस जगह से आती हूं, वहां अक्सर पेरेंट्स लड़कियों को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आने के लिए सपोर्ट नहीं करते हैं. लेकिन मेरे पेरेंट्स ने मुझे काफी सपोर्ट किया है. मैं खुद को लकी मानती हूं."
बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट अक्षरा सिंह बीते हफ्ते ही शो से एलिमिनेट हुई हैं. घर से बेघर होने के बाद अक्षरा ने शो के होस्ट और करण जौहर को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं. अब अपने एक इंटरव्यू में अक्षरा ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ हैरान कर देने वाली बातें बताई हैं. ETimes TV को दिए अपने एक इंटरव्यू में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने कहा, "मुझे खुद पर गर्व है. अगर आज में जिंदा हूं तो सिर्फ अपनी स्ट्रेंथ की वजह से. मैंने जिंदगी में कई चीजों का सामना किया है, यहां तक पहुंचने के लिए. लोग मुझे अब बिग बॉस की वजह से जानते हैं. लोगों ने हमेशा मुझे सपोर्ट किया है. समय के साथ मैंने खुद को बदला है और ऑडियंस के प्यार ने मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया है. मैं अब लाइफ में किसी भी चीज का सामना कर सकती हूं."More Related News

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












