
Barabanki Accident: बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 9 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल
ABP News
Barabanki Road Accident: बाराबंकी के माती इलाके में डबल डेकर बस और ट्रक की टक्कर हुई है. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा 50 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं.
Accident in Barabanki: यूपी (Uttar Pradesh) के बाराबंकी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां डबल डेकर बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसमें 9 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं. बताया जा रहा है कि ये हादसा थाना देवा अंतर्गत माती क्षेत्र में हुआ है.
खबर के मुताबिक डबल डेकर बस दिल्ली से गोंडा-बहराइच जा रही थी. हादसे के बाद लोगों की चीख पुकार मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बाहर निकाला. पुलिस ने घायल लोगों और शवों को जिला अस्पताल भेजा. जिला अस्पताल में ही घायलों का इलाज चल रहा है. पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












