
Bank Holidays: मई में कुल 11 दिन बैंकों में नहीं होगा काम, चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
AajTak
मई के महीने में छुट्टियों की भरमार है. इस महीने कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे. देश के विभिन्न राज्यों और शहरों में बैंकिंग हॉलिडे अलग-अलग होते हैं. यानी Bank Holiday एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग हो सकते हैं.
वित्त वर्ष 2023-24 के दूसरे महीने मई की शुरुआत हो गई है. इस महीने भी कई दिन बैंकों में कामकाज नहीं होंगे, क्योंकि त्योहारों और जयंती को लेकर अवकाश रहेगा. बैंकों में छुट्टियों (Bank Holidays) की शुरुआत एक मई से ही हो गई है. आज महाराष्ट्र दिवस को लेकर राज्य में बैंक बंद हैं. अगर आप इस महीने कोई जरूरी काम निपटाने बैंक जाने वाले हैं, तो एक बार हॉलिडे कैलेंडर को जरूर देख लीजिएगा, क्योंकि कुल 11 दिन मई के महीने में बैंक बंद रहने वाले हैं. इन छुट्टियों में दूसरे और चौथे शनिवार व रविवार का साप्ताहिक अवकाश भी शामिल है.
इन अवसरों पर बंद रहेंगे बैंक
मई महीने की शुरुआत बैंक हॉलिडे के साथ होने जा रही है. दरअसल एक मई 2023 को महाराष्ट्र दिवस/मई दिवस के मौके पर देश के अलग-अलग शहरों में बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा बुद्ध पूर्णिमा, रविंद्रनाथ टैगोर के जन्मदिवस, सिक्किम के स्थापना दिवस और महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर भी बैंकों में कामकाज नहीं होगा.
देश के विभिन्न राज्यों और शहरों में बैंकिंग हॉलिडे भी अलग-अलग होते हैं. यानी Bank Holiday एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग हो सकते हैं. ऐसे में अगर आप इस महीने घर से बैंक के लिए निकलें तो आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट चेक करके निकलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
चालू रहेगी ऑनलाइन सर्विस
बैंकिंग अवकाश (Bank Holiday) विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले अन्य आयोजनों पर भी निर्भर करते हैं. यानी ये राज्यों और शहरों में अलग-अलग होते हैं. हालांकि, बैंकों की ब्रांच बंद रहने के बावजूद आप घर बैठे ही बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन (Online Banking) कर सकते हैं. ये सर्विस 24 घंटे चालू रहती है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











