
Banana Farming: केले की खेती से किसान ने कमा डाले 90 लाख रुपये, जानें कैसे किया कमाल
AajTak
महाराष्ट्र के सांगोला तालुका को अनार उत्पादन क्षेत्र के रूप में जाना जाता है. यहां के अनार को जीआई टैग भी मिला हुआ है. फिर भी एक किसान ने जोखिम लेते हुए अनार की जगह केले की खेती करने का फैसला किया है. इतना रिस्क लेने का इनाम भी उन्हें मिला है. केले की खेती से उन्होंने 81 लाख रुपये कमा लिए हैं.
परंपरागत फसलों से इतर किसान अब कम लागत में ज्यादा मुनाफा देने वाली फसलों की खेती करने लगे हैं. फलों की खेती इसी का हिस्सा है. महाराष्ट्र के सांगोला तालुका के रहने वाले एक किसान ने अकेले केले की खेती से 81 लाख रुपये का मुनाफा कमा लिया है.
जोखिम लेने का किसान को मिला फायदा
सोलापुर जिले के सांगोला तालुका को अनार उत्पादन क्षेत्र के रूप में जाना जाता है. यहां के अनार को जीआई टैग भी मिला हुआ है. फिर भी एक किसान ने जोखिम लेते हुए अनार की जगह केले की खेती करने का फैसला किया है. इतना रिस्क लेने का इनाम भी उन्हें मिला है. केले की खेती से उन्होंने सिर्फ 9 महीने में 81 लाख रुपये कमा लिए.
6 एकड़ का खर्च काटकर 81 लाख रुपये का मुनाफा
प्रताप लेंडवे पहले अनार की खेती करते थे. अनार की फसल में कई बीमारियों के लगने के बाद एक दोस्त की सलाह पर उन्होंने केले की खेती करने का फैसला किया. उन्होंने 6 एकड़ में केले की फसल लगाई. एक केले का पौधा लगाने में उन्हें 125 रुपये का खर्च आया. 6 एकड़ में केले का पौधा लगाने के लिए उन्हें 9 लाख रुपये खर्च करने पड़े. केला लगाने के बाद उन्होंने सिर्फ 9 महीने में कमाई शुरू कर दी. इस फसल से उन्हें कुल 90 लाख रुपये मिले.
प्रति एकड़ 50 टन की उपज

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










