
Ban On PFI: PFI बैन पर बोले लालू यादव- RSS पर भी लगे प्रतिबंध, ये हिंदू मुस्लिम करके देश को तोड़ रहे
AajTak
केंद्र सरकार ने PFI और उसके 8 सहयोगी संगठनों को 5 साल के लिए बैन कर दिया. सरकार ने ये कदम PFI के ठिकानों पर एनआईए समेत तमाम जांच एजेंसियों की ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद उठाया गया. पीएफआई के ठिकानों पर 22 सितंबर और 27 सितंबर को छापेमारी की गई थी. इस दौरान करीब 350 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.
केंद्र सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) को बैन कर दिया है. इतना ही पीएफआई के साथ उसके 8 सहयोगी सगठनों पर 5 साल के लिए प्रतिबंध लगाया गया है. बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पार्टी के नेताओं ने केंद्र सरकार के इस कदम का स्वागत किया है. वहीं, कुछ विपक्षी नेताओं ने गृह मंत्रालय की इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. जहां सपा सांसद शफीक उर रहमान बर्क ने पीएफआई पर बैन को गलत बताया, तो वहीं कांग्रेस सांसद के सुरेश ने कहा कि सिर्फ पीएफआई पर प्रतिबंध लगाना कोई उपाय नहीं है, हम आरएसएस पर भी बैन की मांग करते हैं. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी RSS के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
पीएफआई पर बैन गलत- सपा सांसद
सम्भल से सपा सांसद शफीक उर रहमान बर्क ने कहा कि पीएफआई पर बैन गलत है, वह एक राजनीतिक पार्टी है. देश के अंदर जम्हूरियत है, लोकतंत्र है, ऐसी पॉलिटिकल पार्टियां बहुत सी हैं. मेरी राय में ये कदम ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि पीएफआई में जो गिरफ्तारियां हुई हैं, वो भी गलत हैं. उन्होंने कहा, जिस तरह से बीजेपी काम कर रही है. 2024 में जनता उन्हें सबक सिखाएगी.
दो राउंड के छापे, 350 से ज्यादा गिरफ्तार, जानिए PFI पर बैन की पूरी क्रोनोलॉजी हम RSS पर बैन की मांग करते हैं- कांग्रेस सांसद
केरल से कांग्रेस सांसद के सुरेश ने कहा, हम भी RSS पर बैन की मांग करते हैं. पीएफआई पर प्रतिबंध लगाना कोई उपाय नहीं है. आरएसएस भी हर जगह सांप्रदायिकता फैला रहा है. उधर, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि जनता को सुरक्षा चाहिए. अगर इतने दिन से ये हो रहा था तो आप क्या कर रहे थे? ये साल भर में तो पैदा नहीं हुई. क्या सबूत अभी मिले हैं? अगर ये आतंकवादी संस्थाओं से पहले से जुड़ी थी तो आप इतने साल क्या कर रहे थे.
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, जो कोई भी समाज में तनाव पैदा करने की कोशिश करता है, अगर उस पर कार्रवाई की जाती है. हमारे पास कोई मुद्दा नहीं है. RSS ने भी समाज में अशांति फैलाने की कोशिश की. इनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए. PFI ही नहीं SIMI से लेकर SFJ तक... देश में ये 42 संगठन हैं बैन, देखें पूरी लिस्ट कांग्रेस सांप्रदायिकता के खिलाफ- जयराम रमेश

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








