
Babul Supriyo ने की पार्टी से गद्दारी, देखें बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह का बयान
AajTak
बंगाल में बीजेपी की स्थिति को लेकर बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने आजतक संवाददाता के साथ खास बातचीत की. अर्जुन सिंह ने कहा कि बीजेपी की स्थिति के सामने चुनौती बहुत बड़ी है. अभी के जो सभापति हैं यंग और एनर्जेटिक हैं, बंगाल में जो स्थिति और कमियां है उसको मजबूत करने की जरुरत है. हमारे जो पूर्व अध्यक्ष थे उन्होंने बहुत मेहनत की, 18 एमपी दिए और 77 एमएलए. लेकिन अभी और मेहनत की जरुरत है. बाबुल सुप्रियो के पार्टी बदलने पर बीजेपी पर सवाल उठे थे, इस पर सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि कौन आया कौन गया इससे क्या फर्क पड़ता है. बाबुल सुप्रियो ने पार्टी से गद्दारी की है. एक पार्टी ने जिस नेता को 7 साल पार्टी में मंत्री बना कर रखा लेकिन जब पद से हटा दिया तो पार्टी बुरी हो गई. देखें आगे क्या बोले अर्जुन सिंह. 13.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










