
Babul Supriyo के बीजेपी छोड़ने के बाद उनसे हुई क्या बात, Priyanka Tibrewal ने बताया
AajTak
पूर्व बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो बीजेपी छोड़ने के बाद TMC में शामिल हो गए हैं. दरअसल कैबिनेट से हटाए जाने के बाद बाबुल ने राजनीति से सन्यास का ऐलान कर दिया था. साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि उसकी पसंदीदा पार्टी सिर्फ बीजेपी है. वह किसी और पार्टी में नहीं जा रहे. लेकिन अब बाबुल टीएमसी में शामिल हो गए हैं. प्रियंका टिबरेवाल ने आजतक के संवाददाता से बात कर बताया कि लोग जो ये कहते हैं कि बाबुल सुप्रियो की वजह से मैं बीजेपी में आई तो ऐसा नहीं है, मैं नरेंद्र मोदीजी की वजह से हूं पार्टी में और मैं हमेशा इसी पार्टी में रहूंगी. प्रियंका टिबरेवाल ने बताया कि बाबुल सुप्रियो के बीजेपी छोड़ने के बाद उनकी उनसे बात हुई थी. देखें क्या बताया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










