
Baahubali Banana: खाएं या म्यूजियम में सजाएं? विशालकाय केले से लगे तने की फोटो वायरल, नाम दिया 'बाहुबली'
AajTak
इन दिनों 'बाहुबली' केला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. 60 किलोग्राम वजन वाले इस 7 फीट लंबे केले से लगी तने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस अनोखे केले के पेड़ को आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी में कोट्टापल्ली मंडल के वाकाटिप्पा गांव में अनाला सुदर्शन द्वारा उगाया गया था. उन्होंने कहा कि कुछ वक्त पहले उनकी बेटी ने उन्हें केले का एक पौधा दिया था. बेटी से केले का पौधा मिलने के बाद उन्होंने इसे बोया और कुछ ही दिनों में यह विशालकाय केलों से भरा हुआ तना उन्हें मिला. सुर्दशन ने बताया कि उन्होंने इस केले के तने को 'बाहुबली केले' का नाम दिया है. इसमें लगभग 140 केले हैं और इसका कुल वजन 60 किलो है. उन्होंने बताया कि इस केले के तने की लंबाई 7 फीट है. देखिए.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











