
BA फाइनल के छात्र को मारी गोली, हमलावर ने घर में घुसकर किया हमला
AajTak
UP News: गोली लगते ही शैलेन्द्र अपनी मां-बहन को लेकर घर के अंदर घुसा और उसने दरवाजा बंद कर लिया. जबकि हमलावर मौके से फरार हो गया. गोली चलने की आवाज से आस पड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए. घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे.
UP News: महोबा जिले में देर रात अज्ञात हमलावर ने B.A. फाइनल ईयर के छात्र को घर में घुसकर गोली मार दी. सीने में गोली लगने से छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ है. इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं, गोलीकांड की सूचना मिलते ही एएसपी सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायल का इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया गया. लेकिन हालत नाजुक होने के चलते उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है. पुलिस वारदात के पीछे की वजह को जानने में जुट गई है. शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भाटीपुरा का यह मामला है. जहां B.A. फाइनल ईयर के छात्र को अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर घायल कर दिया. बताया जाता है कि मोहल्ला भटीपुरा निवासी मोहन कुमार का पुत्र शैलेंद्र कुमार शहर के वीर भूमि डिग्री कॉलेज में B.A. फाइनल ईयर का छात्र है. देर रात वह अपने घर में अपनी मां और बहन के साथ खाना खा रहा था, तभी अचानक दरवाजे पर एक फायर होने की आवाज आई. यह सुनकर शैलेंद्र कुमार अपनी मां और बहन के साथ घर के बाहर निकला, तभी हमलावर ने दूसरा फायर कर दिया जो सीधा शैलेंद्र के सीने में जाकर लगा.
गोली लगते ही शैलेन्द्र अपनी मां-बहन को लेकर घर के अंदर घुसा और उसने दरवाजा बंद कर लिया. जबकि अज्ञात हमलावर मौके से फरार हो गया. गोली चलने की आवाज से आस पड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए. घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे.
गोलीकांड की खबर मिलते ही एएसपी सत्यम सहित शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल का जायजा लेने के साथ-साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की गई और अस्पताल में पहुंचकर घायल से भी पूछताछ हुई. डॉ. एहतेशाम ने बताया कि घायल का प्राथमिक उपचार इमरजेंसी वार्ड में किया गया. लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है. बहरहाल, हमलावर कौन था और गोली मारने के पीछे क्या वजह है? यह साफ नहीं हो पा रहा. इसको लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम बताते हैं कि किसी अज्ञात के गोली चलाने से शैलेंद्र नाम के युवक को गोली लग गई है. इस मामले की जांच की जा रही है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








