
Azamgarh: 20 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में अरेस्ट, किडनैपिंग-रेप-हत्या केस में 2 साल से था फरार
AajTak
Azamgarh Encounter: आजमगढ़ में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को अरेस्ट किया. वह 2 साल से नाबालिग के अपहरण, रेप और फिर उसकी तेजाब डालकर हत्या के मामले में फरार चल रहा था.
UP News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश परदेसी लाल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस से मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लग गई थी, जिससे वह घायल हो गया और फिर पकड़ा गया. वह एक नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार और तेजाब डालकर उसकी हत्या करने के मामले में फरार चल रहा था.
बरदह थाना अंतर्गत महुजा मोड़ पर पुलिस चेकिंग चल रही था. जब पुलिस ने मोटर साइकिल पर सवार एक शख्स को रोका तो वह बाइक को घुमा कर मौके से फरार होने लगा. इस पुलिस ने उस बाइक सवार का पीछा किया. तभी बाइक सवार शख्स ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई जो अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया. इसके बाद पुलिस ने उस बाइक सवार को पकड़ लिया.
इसके बाद पुलिस ने घायल परदेसी लाल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया. जहां उसका डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं. गिरफ्तार शख्स की पहचान परदेसी लाल ऊर्फ बंटी सिंह के रूप में हुई. वह गदाईपुर थाना दीदारगंज का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी परदेशी लाल से एक मोटर साइकिल और एक अवैध तमंचा बरामद किया है.
पुलिस की पूछताछ में परदोसी लाल से पता चला कि वह 2 साल से दिल्ली में छुपकर रह रहा था. पकड़े जाने के डर से पुलिस को देख कर भागा था.
पकड़ा गया आरोपी परदेसी लाल अपहरण, रेप और फिर तेजाब डालकर हत्या के एक मामले फरार चल रहा था. उस पर पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है.
मामले में एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए आरोपी शख्स की पहचान परदेसी लाल ऊर्फ बंटी के रूप में हुई है वह नाबालिक के साथ रेप और तेजाब डाल कर हत्या करने का आरोपी है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










