
Azam Khan की 27 महीने बाद जनसभा, बोले- बाबरी केस में कन्वीनर था, लेकिन कभी नफरत नहीं फैलाई
AajTak
Azam khan in Rampur: आजम खान को सुनने के लिए लोग रामपुर के किला मैदान में इकट्ठा हुए. आजम के अल्फाजों में धार जरूर दिखी, लेकिन उनकी दमदार आवाज थोड़ी धीमी नजर आई. आजम खान ने जहां सपा प्रत्याशी को अपने दिल का टुकड़ा बताया तो वहीं पैगंबर हजरत मोहम्मद की शान में गुस्ताखी करने वालों को बदनसीब बताया.
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में लोकसभा की सीट पर उप चुनाव हो रहा है. भाजपा और सपा आमने-सामने हैं. दोनों ही दलों के प्रत्याशियों के साथ उनके सरपरस्त नेता अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं. इन सबके बीच सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान 27 महीने की सजा काटने के बाद एक जनसभा में लोगों से मुखातिब हुए.
आजम खान को सुनने के लिए लोग रामपुर के किला मैदान में इकट्ठा हुए. आजम के अल्फाजों में धार जरूर दिखी, लेकिन उनकी दमदार आवाज थोड़ी धीमी नजर आई. आजम खान ने जहां सपा प्रत्याशी को अपने दिल का टुकड़ा बताया तो वहीं पैगंबर हजरत मोहम्मद की शान में गुस्ताखी करने वालों को बदनसीब बताया. वह यहीं नहीं रुके उन्होंने 27 महीने जेल में बिताने का भी जिक्र किया और बाबरी मस्जिद से लेकर हिंदू देवी देवताओं की इज्जत करने की बात कही.
अपने भाषण में आजम खान ने कहा कि पार्लियामेंट की जीत के बाद शुक्रिया का जलसा करना नसीब नहीं हुआ और विधानसभा जेल से जीतने के बाद आप के दरमियान नहीं आ सका. लेकिन आसिम राजा साहब की वजह से मैं यहां मौजूद हूं. गुजरे दिन और गुजरे दिनों की यादें ना मैं सुना सकूंगा और ना आप सुन सकेंगे.
आजम खान ने आगे कहा कि वह ख्वाब नहीं था वह हकीकत थी, वह दर्द नहीं था वह जख्म था, वह जख्म नहीं था वह नासूर था. क्यों इसलिए की जम्हूरियत दम तोड़ गई. हिंदुस्तान में रहने वाले करोड़ों लोग जो दस्तूर ए हिंद की पासदारी करते हैं. सविधान से वफा करते हैं उससे मोहब्बत करते हैं और उसे बाकी देखना चाहते हैं. उनके सामने एक मायूस हिंदुस्तान खड़ा था.
सपा नेता ने आगे कहा कि सैकड़ों और हजारों साल की तारीख, जिसमें कमजोर दबे कुचले सिर्फ दबाए गए और कुचले गए एक लाठी वाले ने और बहुत मामूली कपड़ा तन पर पहनने वाले ने सैकड़ों साल के गुलाम हिंदुस्तान को आजादी में बदल दिया. लेकिन हम ना उसकी हिफाजत कर सके ना उसके खयालात की हिफाजत कर सके. हम अपनी आवाज से नारा तो देते रहे थे कि बापू हम शर्मिंदा हैं, तेरे खातिर जिंदा हैं. लेकिन तैयारी नहीं की. समझौते हुए, हम भी कर सकते थे. आज भी कर सकते हैं।
आजम खान ने अपने ऊपर दर्ज मुर्गी चोरी बकरी चोरी के मुकदमों पर कहा कि जब मुझ पर पहला मुकदमा कायम हुआ. आप सबको सड़कों पर ला सकता था. मैं जानता था कि मंसूबे क्या हैं, लिहाजा में मुर्गी चोर, बकरी चोर, भैंस चोर, किताब चोर, फर्नीचर चोर बनकर जेल काट आया. चोरी ही नहीं डकैती की दफाए लगाएं. मेरा बेटा 2 साल से ज्यादा जेल काट कर आया है. 1 साल से ज्यादा मेरी बीवी जेल में रही. उन्होंने आगे कहा कि आज भी अजहर खां जेल में है. गुड्डू मकसूद चंद रोज पहले ही जेल से छूटे हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






