
Ayodhya News: अयोध्या में राम विवाह की तैयरियां पूरी, आज धूमधाम से निकलेगी राम बारात
ABP News
अयोध्या में भगवान राम की बारात की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. आज धूमधाम से अयोध्या में प्रभु श्री राम की बारात निकाली जाएगी.
भगवान राम की नगरी अयोध्या जहां ना जाने कितने साधु-संतों ने अब तक प्रभु राम की तपस्या और भजन पूजन में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया और आज भी कितनी ही साधु संतों का जीवन अपने तारणहार की आराधना में बीत रहा है जरा सोचिए इसी अयोध्या से प्रभु श्री राम की बारात जब निकली होगी तो क्या दृश्य रहा होगा. बारात जो केवल मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की ही नहीं बल्कि उनके तीन भाई परम प्रिय लक्ष्मण भरत और शत्रुघ्न भी दूल्हा बने रथ पर सवार थे यानि परम प्रतापी दशरथ के चारों पुत्र दूल्हा बने हुए थे और उनकी भव्य बारात ली राजा दशरथ जनकपुरी की ओर रवाना हो रहे थे.
राम बारात को लेकर तैयारियां पूरीआज भी अयोध्या में अगहन शुल्क पक्ष की पंचमी को उसी धूम-धड़ाके के साथ राम बारात निकलती है जिस में बैंड बाजे हाथी घोड़े, ढोल नगाड़े, और तरह-तरह के वाद्य यंत्र बजते हैं इस सबके बीच रथों पर सवार भगवान के स्वरुपो पर पुष्प की वर्षा की जाती है और अयोध्या की जनता के साथ श्रद्धालुओं उनकी आरती उतारते हैं. इस दौरान विभिन्न प्रांतों से आए बराती झूम कर नाचते हैं और अपने इष्ट के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर खुद को धन्य है महसूस करते हैं.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












