
Ayodhya Deepotsav 2021: आज आखिर कौन जलाएगा 12 लाख दीये, कितना लगेगा तेल? जानें सब
AajTak
Ayodhya Deepotsav 2021: अयोध्या में भव्य दीपोत्सव 3 नवंबर को राम की पैड़ी पर आयोजित होगा. इस दौरान एक साथ दीपकों के जलने को लेकर भी एक नया रिकॉर्ड रामनगरी अयोध्या बनाएगी. हम आपको दीपोत्सव कार्यक्रम के कई अनछुए पहलुओं से अवगत कराने जा रहे हैं. मतलब इस दीपोत्सव से जुड़ी हर बात जो आपको जाननी चाहिए. आखिर वे लोग कौन हैं जो इस भव्य दीपोत्सव की चमक के पीछे हैं?
Ayodhya Deepotsav 2021: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी (Yogi Adityanath) की सरकार बनने के साथ ही 2017 में अयोध्या राम की पैड़ी पर दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत हुई. सबसे पहले लगभग 1,80, 000 दीपक जलाए गए थे. इसी तरह 2018 में 3,01,152, फिर 2019 में 5,50,000, फिर 2020 में 5,51000, और अब 2021 जो योगी सरकार के इस कार्यकाल का अंतिम साल है. तब अयोध्या न सिर्फ अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी बल्कि ऐसा कीर्तिमान भी बनाएगी जो एक बड़ी चुनौती होगा.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










