
Ayodhya Airport: यूनिवर्सिटी की अनुमति के बिना ली जमीन? HC ने सरकार से तलब किया जवाब
AajTak
अयोध्या में श्रीराम एयरपोर्ट के लिए विश्वविद्यालय की अनुमति के बिना जमीन अधिग्रहण कर लिए जाने के खिलाप दायर याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सुनवाई की. कोर्ट ने सरकार और अन्य संबंधित विभागों से इस मामले में 4 हफ्ते के अंदर जवाबी हलफनामा दायर करने के लिए कहा है.
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ ही राज्य सरकार की ओर से कई अन्य विकास योजनाएं भी चलाई जा रही हैं. अयोध्या में श्रीराम एयरपोर्ट का भी निर्माण होना है. एयरपोर्ट निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है. ये मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अयोध्या में बनने वाले एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से जवाब तलब किया है.
हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अयोध्या एयरपोर्ट के लिए ली गई जमीन विश्वविद्यालय की अनुमति लेने पर केंद्र और राज्य सरकार समेत संबंधित विभागों से जवाब तलब किया है. इस मामले की अगली सुनवाई जुलाई के दूसरे हफ्ते में होगी. जानकारी के मुताबिक इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने विश्वविद्यालय के एक छात्र ओमप्रकाश सिंह की ओर से दायर की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार से जवाब तलब किया है.
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि अयोध्या का जो श्रीराम एयरपोर्ट बन रहा है उसके लिए राज्य सरकार ने विश्वविद्यालय की काफी जमीन ले ली है. आरोप है कि विश्वविद्यालय की जमीन का अधिग्रहण करने के लिए प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है. याचिकाकर्ता का आरोप है कि जमीन अधिग्रहण के लिए सरकार ने विश्वविद्यालय से कोई अनुमति नहीं ली है.
याचिकाकर्ता के मुताबिक राज्य सरकार ने केवल उच्च शिक्षा विभाग की अनुमति लेकर जमीन का अधिग्रहण कर लिया. याचिकाकर्ता का दावा है कि राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम की धारा 21 के तहत जमीन संबंधी कोई भी निर्णय लेने का अधिकार विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद को ही है. इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने याचिकाकर्ता की दलीलें सुनने के बाद राज्य सरकार, केंद्र सरकार और अन्य संबंधित विभागों से चार हफ्ते में जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा है.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







