
Australian Open: सेरेना चौथे दौर में, 19 साल की रूसी खिलाड़ी पर भारी पड़ीं
AajTak
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में शुक्रवार को 19 साल की अनास्तासिया पोटापोवा को 7- 6, 6-2 से हराकर चौथे दौर में अपनी जगह पक्की की.
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में शुक्रवार को 19 साल की अनास्तासिया पोटापोवा को 7- 6, 6-2 से हराकर चौथे दौर में अपनी जगह पक्की की. जब खेल चल रहा था तब पृथकवास होटल में कोरोना संक्रमण का मामला आने के बाद विक्टोरिया प्रदेश सरकार ने शनिवार से लॉकडाउन लागू करने का ऐलान किया, हालांकि अगले पांच दिन ऑस्ट्रेलियाई ओपन को दर्शकों के बिना जारी रखने की अनुमति दे दी है. Walking off a winner for the 90th time at the #AusOpen 😊#AO2021 pic.twitter.com/HoXlYQ5pwb Waving goodbye to the third round 👋 and powering through to the fourth round 💪@GarbiMuguruza is on 🔥#AusOpen #AO2021 pic.twitter.com/08igtgMbCa मैच के पहले सेट में 25 सहज गलतियां करने के बाद भी अपने से लगभग 20 साल छोटी रूसी खिलाड़ी पर भारी पड़ने वाली सेरेना ने दर्शकों की गैरमौजूदगी पर कहा, ‘यह आदर्श स्थिति नहीं है, दर्शकों का स्टेडियम में वापस आना अच्छा था. लेकिन आपको किसी भी स्थिति में अच्छा करना होता है. उम्मीद है सब कुछ बेहतर होगा.’
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











