
Australian Open: गत चैम्पियन केनिन बाहर, दूसरे दौर में मिली मात
AajTak
गत चैम्पियन सोफिया केनिन को ऑस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे ही दौर में केया कानेपी के हाथों 3-6, 2-6 से पराजय झेलनी पड़ी. 65वीं रैंकिंग वाली एस्टोनिया की कानेपी ने बड़ा उलटफेर किया.
गत चैम्पियन सोफिया केनिन को ऑस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे ही दौर में केया कानेपी के हाथों 3-6, 2-6 से पराजय झेलनी पड़ी. पहले दौर में जीत के बाद ही अमेरिकी प्लेयर केनिन ने कहा था कि पहली बार ग्रैंड स्लैम में बतौर गत विजेता खेलते समय वह कितनी नर्वस हैं और इस मैच में वह नजर भी आया. What a performance 😱@KanepiKaia defeats Kenin 6-3 6-2 in just 64 minutes to continue a hot start to the summer for the Estonian 🇪🇪#AusOpen | #AO2021 pic.twitter.com/ZFuidJnVZC 65वीं रैंकिंग वाली एस्टोनिया की कानेपी ने बड़ा उलटफेर किया. उन्होंने चौथी वरीयता प्राप्त सोफिया केनिन को महज 64 मिनट में शिकस्त दी.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










