
ATS Society के फ्लैट में चोरी करने वाले गैंग का खुलासा, जानिए क्या थी कैश और ज्वेलरी चुराने की ट्रिक
AajTak
गाजियाबाद की इंदिरापुरम पुलिस ने घर में काम के बहाने चोरी करने वाली अंतरराज्यीय चोर गैंग की महिला सरगना को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने महिला के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला ने मेड बनकर बीते दिनों इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की पॉश सोसायटी एटीएस में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था.
गाजियाबाद की इंदिरापुरम पुलिस ने घर में काम करने के बहाने चोरी करने वाली अंतरराज्यीय चोर गैंग की महिला सरगना को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने महिला के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं. आरोप है कि गिरफ्तार महिला ने बीते दिनों इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की पॉश सोसायटी एटीएस में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था.
गाजियाबाद पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है, वह पॉश इलाके की सोसाइटी में कामवाली बनकर अपने साथियों के साथ फ्लैटों में चोरी की वारदात को अंजाम देती थी. गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिला ने बीती 28 जुलाई को इंदिरापुरम की पॉश एटीएस सोसाइटी में अपनी साथी महिला बंटी और उसके पति गौतम शाह के साथ मिलकर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया था.
पुलिस का कहना है कि इन महिलाओं ने कामवाली बनकर शिकायतकर्ता विपुल गोयल के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. गिरफ्तार महिला प्रीति उर्फ पूनम शाह अपनी साथी महिला बंटी के साथ पीड़ित विपुल गोयल के घर पहुंची और घर में मौजूद उनकी पत्नी को खुद को घरेलू मेड बताकर झांसे में ले लिया. घर का काम अच्छी तरह करके घर की मालकिन को भरोसे में लिया. इसके बाद घर में रखे जेवरात पर हाथ साफ कर वहां से रफूचक्कर हो गई.
इसके बाद पीड़ित ने इंदिरापुरम पुलिस से मामले की शिकायत की. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार महिला पूनम शाह उर्फ प्रीति उर्फ काजल पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों में केस दर्ज हैं.
यह गैंग उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान व अन्य राज्यों में भी चोरी की वारदात को अंजाम देता था. यह गैंग चोरी के बाद दिल्ली में एक ज्वेलर्स के यहां माल बेच देता था. पुलिस के मुताबिक, महिला की दूसरी साथी महिला बंटी और उसके अन्य साथियों समेत ज्वेलर्स की तलाश जारी है. आरोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा. एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से तीन लाख की ज्वेलरी बरामद की गई है. महिला पर कई मुकदमे दर्ज हैं.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







