
Asia Cup 2025 Team India: इस तारीख को होगा एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, गिल-जायसवाल को मिलेगा मौका... ये खिलाड़ी भी दावेदार
AajTak
एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की चयन की प्रक्रिया पर अब नजर है. यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और साई सुदर्शन टॉप ऑर्डर में जगह पाने के प्रबल दावेदार हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद आराम कर रहे गिल और जायसवाल अब चयन के लिए उपलब्ध हैं. वहीं, सुदर्शन ने लगातार अच्छे प्रदर्शन से खुद को साबित किया है.
एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम के चयन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. इस बार युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और साई सुदर्शन की दावेदारी जोर पकड़ रही है. अगस्त के तीसरे सप्ताह में टीम के चुने जाने की उम्मीद है.
पिछले कुछ टी20 मुकाबलों में नजर नहीं आने वाले गिल और जायसवाल को इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की थकाऊ सीरीज के बाद एक महीने का आराम मिला है. अब दोनों फिट हैं और चयन के लिए उपलब्ध भी. उधर, साई सुदर्शन ने लगातार अच्छा प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का भरोसा मजबूत किया है.
वर्कलोड मैनेजमेंट और शेड्यूल... बड़ी चुनौती
बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक, चयन समिति सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर टीम तैयार कर रही है. अगर भारत 28 सितंबर को होने वाले एशिया कप फाइनल तक पहुंचता है, तो इसके महज चार दिन बाद यानी 2 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी. ऐसे में खिलाड़ियों के वर्कलोड को संतुलित करना बड़ी चुनौती होगा.
एक वरिष्ठ बोर्ड अधिकारी ने कहा, 'संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन पांच हफ्तों के ब्रेक और टॉप ऑर्डर की स्थिरता को देखते हुए जायसवाल, गिल और सुदर्शन को प्राथमिकता दी जा सकती है. 6 मैचों वाला यह टूर्नामेंट खिलाड़ियों पर ज्यादा बोझ नहीं डालेगा.'
टॉप ऑर्डर के लिए बड़ी जिम्मेदारी

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












