
Asad Ahmad Encounter: जानिए उस विदेशी पिस्टल के बारे में, जो एनकाउंटर के वक्त असद के हाथ में थी
AajTak
उमेशपाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी बाहुबली अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया. दोनों के पास से वॉल्थर पी88 पिस्टल और ब्रिटिश बुल डॉग रिवॉल्वर मिली है. आइए जानते हैं कि आखिर ये दोनों हथियार कितने घातक हैं.
असद अहमद के हाथ में वॉल्थर पी88 (Walther P88) पिस्टल थी. जबकि शूटर गुलाम के हाथ में ब्रिटिश बुल डॉग रिवॉल्वर (British Bull Dog Revolver). पहले जानते हैं वॉल्थर पी88 पिस्टल के बारे में. इस पिस्टल को जर्मनी में बनाया जाता है. इसकी पहली डिजाइन 1983 में बनी थी. यह एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल है.
वॉल्थर पी88 के दो वैरिएंट आते हैं. पहला 7.4 इंच लंबा. दूसरा पी88 कॉम्पैक्ट जो 7.1 इंच लंबा है. वजन 895 ग्राम होता है. इस पिस्टल में 9x19 मिलिमीटर की पैराबेलम गोलियां लगती हैं. यह पिस्टल शॉर्ट रिकॉयल ऑपरेटेड और लॉक्ड ब्रीच एक्शन पर चलती है.
वॉल्थर पी88 पिस्टल की रेंज 60 मीटर है. इसमें 15 राउंड की अलग होने वाली बॉक्स मैगजीन लगती है. साल 1997 में पी88 का स्टैंडर्ड मॉडल बेंचना बंद कर दिया गया था. इसके बाद पी99 बाजार में लॉन्च किया गया. वॉल्थर पी88 कॉम्पैक्ट थोड़ी हल्की और छोटी होती है. बहुत सी जगहों पर इसके एयर पिस्टल भी बनाए गए हैं.
दूसरा है शूटर गुलाम के पास से मिल ब्रिटिश बुल डॉग रिवॉल्वर (British Bull Dog Revolver). यह असल में एक पॉकेट रिवॉल्वर है. जिसे आप आराम से जेब में छिपा सकते हो. इसे बर्मिंघम में 1872 में फिलिप वेबले एंड संस ने बनाया था. 1872 से लगातार 1900 तक इसका उत्पादन किया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










