
Aryan Khan Bail: आज भी जेल से रिहा नहीं होंगे आर्यन खान, जेलर ने कहा- नियम किसी के लिए बदलेगा नहीं
ABP News
Aryan Khan Bail: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को अब एक दिन और जेल में रात काटनी पड़ सकती है.
Aryan Khan Bail: Aryan Khan Bail: ड्रग्स केस में जमानत मिलने के दूसरे दिन भी आर्यन खान ऑर्थर रोड जेल से बाहर नहीं निकल सके. आर्थर रोड के जेलर ने कहा कि आज के दिन आखिरी बार जमानत पेटी खुल चुकी है. उन्होंने कहा कि नियम किसी के लिए बदलेगा नहीं. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि आर्यन का व्यवहार जेल में अबतक अच्छा रहा है.
जस्टिस एन डब्ल्यू सांम्ब्रे ने फैसले के पांच पन्नों के प्रभावी अंश की प्रति पर हस्ताक्षर किये. इसके बाद आर्यन खान के वकील आदेश की सत्यापित प्रति विशेष अदालत (एनडीपीएस कोर्ट) में ले गए. सत्यापन के बाद विशेष अदालत (सेशंस कोर्ट) से रिहाई का कागज साढ़े पांच बजे तक नहीं जारी किया जा सका.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












