
Aryan Khan ने NCB डायरेक्टर समीर वानखेड़े से क्या वादा किया?
AajTak
14 अक्टूबर को मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में फंसे आर्यन खान की जमानत पर सुनवाई हुई थी. एनसीबी और आर्यन खान के वकील की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए 20 अक्टूबर तक के लिए मामले को टाल दिया. अब खबरें आ रही हैं कि जब आर्यन खान एनसीबी की कस्टडी में थे तो उनकी काउंसलिंग की गई थी. इस दौरान आर्यन खान ने वादा किया कि वह जेल से बाहर निकलने के बाद एक बेहतर और अच्छे इंसान बनेंगे. आर्यन खान और बाकी के 8 आरोपियों को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद सभी की टीम ने काउंसलिंग कराई थी. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












