
Arjun Kapoor ने शेयर किया BTS वीडियो, Malaika Arora ने फिर जगजाहिर किया अपना प्यार
AajTak
अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक BTS वीडियो शेयर किया है, जो अब तक कई लोगों द्वारा देखा और शेयर किया जा चुका है. ब्लैक एंड व्हाइट लुक में अर्जुन कपूर काफी हैंडसम दिख रहे हैं. ऊपर से एक्टर की हंसी ने उनके लुक में चार चांद लगा दिये हैं. अर्जुन का वीडियो देख कर मलाइका का दिल मेल्ट होना ही था.
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी को देख कर बस दो शब्द याद आते हैं बेपरवाह-बेफिक्र. मलाइका-अर्जुन ने दुनिया की परवाह किये बिना खुलेआम अपने प्यार का इजहार किया. इजहार-ए-इश्क के बाद दोनों को अकसर साथ में हैंगआउट करते भी देखा जाता है. यही नहीं, मलाइका और अर्जुन सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे पर नजर बनाये रखते हैं. इसलिये तो दोनों एक-दूसरे की पोस्ट को लाइक और कमेंट किया करते हैं.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












