
Ardh Kendra Yog 2026: पैसा, नाम और शोहरत, इन 3 राशियों पर आज से शुक्र रहेंगे खास मेहरबान
AajTak
Ardh Kendra Yog 2026 : शुक्र और वरुण आज अर्धकेंद्र योग का निर्माण करेंगे. यह योग तीन राशियों मेष, मकर और मीन राशि के जातकों के लिए आर्थिक उन्नति, धन लाभ और वित्तीय स्थिरता लेकर आएगा. यह समय सही फैसले लेने और भविष्य के लिए मजबूत आर्थिक आधार तैयार करने का है.
Ardh Kendra Yog 2026: वैदिक ज्योतिष में जब धन, वैभव और सुख-सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र किसी विशेष कोण पर किसी दीर्घकालिक प्रभाव वाले ग्रह से संबंध बनाते हैं, तो उसका सीधा असर व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है. ऐसा ही एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय संयोग आज शाम में बन रहा है, जिसे अर्धकेंद्र योग कहा जाता है. यह योग धन वृद्धि, आय के नए स्रोत और आर्थिक स्थिरता का संकेत माना जाता है.
29 जनवरी 2026, शाम 6 बजकर 6 मिनट पर शुक्र और वरुण ग्रह एक-दूसरे से 45 डिग्री के कोण पर होंगे, जिससे अर्धकेंद्र योग का निर्माण होगा. वर्तमान समय में शुक्र मकर राशि में शनि के साथ विराजमान हैं, जहां सूर्य, बुध और मंगल की भी उपस्थिति है. वहीं वरुण ग्रह मीन राशि में स्थित हैं. वरुण एक धीमी गति वाला ग्रह है, जो एक राशि में लगभग 14–15 वर्षों तक रहता है. ऐसे में शुक्र और वरुण का यह योग दुर्लभ होने के साथ-साथ आर्थिक दृष्टि से अत्यंत फलदायी माना जा रहा है. इस योग का प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मेष, मकर और मीन राशि के जातकों को विशेष आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं.
मेष राशि: आय के नए स्रोत खुलेंगे
मेष राशि के जातकों के लिए यह अर्धकेंद्र योग आर्थिक उन्नति का संकेत दे रहा है. इस समय वरुण आपके बारहवें भाव में और शुक्र दशम भाव में स्थित हैं. यह स्थिति विदेश, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, मल्टीनेशनल कंपनियों और बड़े संस्थानों से धन लाभ के योग बना रही है. जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें प्रमोशन या वेतन वृद्धि के संकेत मिल सकते हैं. व्यापारियों के लिए नए क्लाइंट और बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना है. पहले किए गए निवेश से लाभ मिलने के भी योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
मकर राशि: धन संचय और निवेश में सफलता
मकर राशि वालों के लिए यह योग विशेष रूप से धन संचय और आर्थिक स्थिरता लेकर आएंगे. शुक्र आपके लग्न भाव में विराजमान हैं, जिससे आकर्षण और निर्णय क्षमता बढ़ेगी. वहीं वरुण आपके तीसरे भाव में स्थित हैं, जो प्रयासों से मिलने वाले लाभ को दर्शाता है. इस दौरान आपकी मेहनत का सीधा असर आमदनी पर पड़ेगा. पुराने रुके हुए भुगतान प्राप्त हो सकते हैं. शेयर बाजार, रियल एस्टेट या दीर्घकालिक निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं. आर्थिक रूप से आप अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










