
Apple WWDC Event 2021: यहां जानें iOS 15, iPadOS, Maps, Weather के लिए पेश किए गए अपडेट्स
AajTak
Apple ने वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC) के दौरान कई महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर अपडेट की घोषणा कर दी है. इसमें iPhone के लिए नए iOS 15 से लेकर iPadOS, Apple Wallet और iCloud तक के लिए कई अपडेट्स का ऐलान किया गया है.
Apple ने वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC) के दौरान कई महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर अपडेट की घोषणा कर दी है. इसमें iPhone के लिए नए iOS 15 से लेकर iPadOS, Apple Wallet और iCloud तक के लिए कई अपडेट्स का ऐलान किया गया है. Apple iOS 15 के अपडेट्स की बात करें तो इसमें FaceTime के लिए Spatial Audio का फीचर दिया गया है. इससे कॉल पहले से ज्यादा कंफर्टेबल और नैचुरल हो जाएगा. यहां SharePlay का भी फीचर मिलेगा. इससे यूजर्स फेसटाइम पर ही अपने दोस्तों के साथ वीडियो देख पाएंगे या म्यूजिक सुन पाएंगे. इसी तरह यहां Messages के लिए भी अपडेट दिया गया है. अपडेट के जरिए यहां नया शेयर्ड विद यू सेक्शन दिया गया है. इसी तरह iOS 15 में यूजर्स को नोटिफिकेशन्स के लिए डेडिकेटेड मोड, कैमरे में गूगल लेंस जैसा फीचर, फोटोज के मेमोरीज सेक्शन के लिए अपडेट, फोटोज के लिए स्पॉटलाइट सर्च का सपोर्ट मिलेगा.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










